फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगों से है भारत-नेपाल का संबंध : दद्दन

Mon, 23 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नेपाली व्यवंजनों की तस्वीर देखते जिला पंचायत अध्यक्ष।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को संस्कृति व पर्यटन विभाग ने भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेपाली व्यंजनों के चित्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही समारोह में लोकगीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व विधायक रामफेरन पांडेय ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारत व नेपाल के मध्य स्थापित संबंध आदिकाल के हैं। माता सीता का जन्म नेपाल में हुआ और उनका विवाह भारत के अवधपुरी में भगवान श्रीराम से हुआ। तभी से दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है।


गोरक्षपीठ व देवीपाटन मंदिर भी इस संबंध को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ऐसे आयोजन दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होंगे। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि माता सीता के मायके व ससुराल पक्ष के संबंधों को मजबूत करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कुमार, एसएसबी के सेनानायक अमरेंद्र कुमार वरुण, एसडीएम पियूष जायसवाल, भंते जामिया, मित्र सेन, आनंद सागर, प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी, अर्चना बाजपेयी, वीनू राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।

यह हुए आयोजन
महोत्सव में गीता मिश्रा, पिंटू, प्रीतम, डाॅ. विनीता सिंह, संचित राम, अंकिता देवी, कविता सिंह, गौरव गुप्ता की टीम ने लोकगायन प्रस्तुत किया। राकेश कुमार की टीम ने मयूर नृत्य कर सबका मन मोहा। इसी तरह से शिवकुमार की टीम ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। होली गीत व भोजपुरी गीतों का भी लोगों ने आनंद लिया। नेपाल व भारत के विभिन्न व्यंजनों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें