फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बीएलओ ने भरे फॉर्म व पढ़ी सूची

Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गुलरिहा में लोगों को जानकारी देते बीएलओ।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत रविवार को जिला प्रशासन ने विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया। इस दौरान सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाता सूची का पढ़ी व विभिन्न फार्म भरे।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में सुपरवाइजर अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बूथ पर आने वाले लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाती है। इसके बाद उनके संबंधित फार्म भराए जाते हैं। भाग संख्या 51 के बीएलओ छोटे लाल ने बताया कि फार्म-6 के आठ, फॉर्म-7 के दो तथा फॉर्म-8 के तीन आवेदन भरे गए हैं।

भाग संख्या 52 के बीएलओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि फॉर्म संख्या-6 के 10, फॉर्म-7 के एक व फॉर्म-8 के चार आवेदन जमा हुए हैं। भाग संख्या 53 के बीएलओ सुरेश कुमार यादव ने बताया कि फॉर्म-6 के 12, फॉर्म-7 के एक तथा फॉर्म-8 के चार आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


भाग 54 की बीएलओ सरोज कुमारी ने बताया कि फॉर्म-6 के 10, फॉर्म-7 के एक व फॉर्म-8 के दो फॉर्म भरे गए हैं। गिलौला क्षेत्र के मतदेय स्थल मोहमदापुर की बीएलओ रजनी पाठक ने बताया कि 10 लोगों के फार्म-6 भरे गए हैं। साथ ही नोटिस के 10 आवेदनों को ऑनलाइन फीड किया गया है।

पीएम श्री विद्यालय कटरा गुलरिया में बीडीओ इकौना उमेश कुमार ने लोगों को विभिन्न फार्मों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में भाग संख्या 441 के बीएलओ सुरेश कुमार तिवारी, भाग संख्या 442 की बीएलओ शालिनी वर्मा, भाग संख्या 443 के बीएलओ प्रणवेंद्र यादव, भाग संख्या 444 के बीएलओ उमेश सिंह सोमवंशी ने लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें