फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, धूप भी नहीं दिला सकी राहत

विज्ञापन
श्रावस्ती में गुरुवार को सर्द हवाओं से बचने का प्रयास करती महिला। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज गुरुवार को भी ठीक नहीं रहा। दोपहर तक जहां फुहारें पड़ी वहीं कुछ देर के लिए धूप भी निकली। वहीं बादलों की आवाजाही का सिलसिला दिन भर चला। इससे जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदले मौसम के कारण सड़कों पर फिसलन व जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज कई दिनों में बिगड़ा चल रहा है। कभी दिन तो कभी रात में बारिश हो रही है। इसके चलते सर्दी तो बढ़ी ही है, साथ ही जल भराव की स्थिति भी आ गई है। मौसम का मिजाज गुरुवार को भी कुछ इसी तरह बना रहा। सुबह जहां हल्की बरसात हुई, वहीं दोपहर को कुछ देर के लिए धूप भी निकली। इस दौरान बादलों की आवाजाही के कारण धूप का लाभ लोगों को कुछ खास नहीं मिल सका।
बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव व फिसलन की स्थिति बनी रही। भिनगा के खैरीमोड़, खलवा बाजार व पुरानी बाजार के कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दिन भर चलने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण लोगों को घर से निकलने में कठिनाई भी महसूस हुई। गुरुवार को मौसम का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। ठंड से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें