फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं किसान

विज्ञापन
मेले में किसानों को संबोधित करते अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसान कल्याण मिशन के तहत गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय सिरसिया व जमुनहा में कृषि विभाग की ओर से वृहद किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें अनुदान में मिले लेजर लैंड लेवलर की चाभी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) व उप कृषि निदेशक ने की।
विज्ञापन

किसान कल्याण मिशन के तहत जमुनहा व सिरसिया में आयोजित वृहद किसान मेले में क्षेत्र के किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सिरसिया में पर आयोजित मेले में किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश के संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) अनिल कुमार पाठक ने सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके खेतों में उत्पादन बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसान बेहतर उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकें। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने गोष्ठी व किसान मेले में आए कृषकों से उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। किसानों से जैविक खेती करने का अपील की।
उप निदेशक कृषि कमल कटियार ने कहा कि किसान भाई आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने के साथ ही दलहन-तिलहन एवं पशुपालन पर भी विशेष ध्यान दें। ताकि उनकी आमदनी बढ़ के। इस मौके पर उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें