फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र कराएं निस्तारण

विज्ञापन
सोनवा थाने का निरीक्षण करते सीओ इकौना - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाने का गुरुवार को सीओ इकौना व पुलिस लाइन का सीओ सिटी ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ इकौना ने थाने में अपराध समीक्षा भी की। अपराध समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र कराने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाने का गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मोके पर उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें लंबित मिली विवेचनाओं को विवेचकों से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही एनसीआर, प्रार्थना पत्रों, पासपोर्ट तथा चरित्र सत्यापन आदि का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करने व वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके द्वारा थाने में स्थापित महिला शक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। जहां प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई। वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार, स्टोर, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, भोजनालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। साथ ही शस्त्रों व अभिलेखों के रखरखाव की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक जगदीश मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें