फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पड़े प्रसाधन, ग्रामीण रख रहे भूसा व लकड़ी

विज्ञापन
ककरदरी गांव में निष्प्रयोज्य शौचालय। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरिहरपुररानी क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन कागजों तक सिमटा है। ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से ठेकेदार के माध्यम से कराए गए प्रसाधन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम ककरदरी में वर्ष 2017-18 में प्रधान व सचिव की ओर से ठेकेदारों के माध्यम से प्रसाधन बनवाए गए थे। यहां बने मानक विहीन अधिकांश प्रसाधन में दरवाजा व सीट नदारद है। कई प्रसाधन का अब तक गड्ढा भी नहीं बनवाया गया है। अधूरे निर्माण के कारण ग्रामीण उसमें भूसा, उपला व लकड़ी आदि रख रहे हैं।
ग्रामीण बहादुर पुत्र संतराम, रामरानी पत्नी रामरमेश, तुलसीराम पुत्र महादेव, तिलकराम यादव पुत्र बहादुर ने बताया कि गांव में प्रसाधन निर्माण में अनियमितता बरती गई है। इसलिए उनका उपयोग नहीं हो रहा है। कुछ प्रसाधनों में अभी रंगाई-पुताई व सीट भी नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण अच्छन कुरैशी ने बताया कि प्रसाधन निर्माण की पहली किस्त दी गई है। दूसरी किस्त न देने के कारण शौचालय निर्माण अधूरा है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल ने बताया कि 283 ग्रामीणों को शौचालय दिया गया है, जो पूर्ण है। जिनका निर्माण अधूरा है उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें