फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

विज्ञापन
सीएचसी सोनवा में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते डीएम व श्रावस्ती विधायक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय व सीएचसी सोनवा में नवीन ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री केयर फंड से स्थापित 250 एलपीएम के इस नवनिर्मित प्लांट का शुभारंभ डीएम व विधायक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कोविड काल के दौरान ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति थी। इसी समस्या के बाद अब जिले में डीएम टीके शिबु के प्रयास से सभी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मुहिम प्रारंभ की गई थी। इसी मुहिम के तहत प्रधानमंत्री केयर फंड से 250 एलपीएम प्लांट की स्थापना संयुक्त जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में की गई है। इसका शुभारंभ करते हुए श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि इस प्लांट से अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन लगातार मिलेगी। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के संचालित होने से आस-पास के लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें जिला अस्पताल एवं सीएचसी सोनवा में नवनिर्मित इस प्लांट का लाभ मिलेगा।
इससे पहले भी सीएचसी भंगहा में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। जिसका लाभ कोविड काल से ही लोगों को मिल रहा है। इसी प्रकार से सीएचसी लक्ष्मलपुर में भी प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही वहां आम लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के लगने से निश्चित ही इस क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित होंगे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. जेता सिंह, डॉ. एनएन पांडे, डॉ. दीपशिखा मिश्रा, चीफ फार्मेसिस्ट केके श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनवा डॉ. राकेश भारती सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें