सिरसिया बाजार में विसर्जन जुलूस निकालते लोग। - स्रोत: समिति
श्रावस्ती। पूजा पंडालों में गणपति बप्पा के पूजन-अर्चन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। सोमवार को सिरसिया क्षेत्र स्थित पंडाल में विराजे भगवान गणेश की प्रतिमा का शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया।
भिनगा के व्यास भवन में श्रीगणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में रविवार रात मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही रासलीला भी प्रस्तुत की। मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
उधर, चिल्हरिया मोड़, जमुनहा क्षेत्र के श्रीरामजानकी मंदिर व वीरगंज के पुरानी तहसील परिसर और कटरा के महावीर स्थान पर सजे पूजा पंडाल में भगवान गणेश की आरती कर पूजन-अर्चन किया गया।
सिरसिया बाजार में श्री शिवशक्ति गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस सिरसिया बाजार का भ्रमण करते हुए चिल्हरिया गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान अंश गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप कसौंधन, आशीष गुप्ता, तरुण शुक्ला, अनिकेत सोनी व रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।