फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगे आग तो तत्काल दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शरद ऋतु अब समाप्त होने को है। इसके बाद पतझड़ का मौसम प्रारंभ होगा। ऐसे में जंगल में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से जंगल में होने वाली अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने बताया कि 15 फरवरी के बाद से अग्निकांड की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। जो जून तक चलती हैं। ऐसे में वनों को अग्निकांड की दुर्घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने व सूचना प्राप्त करने के लिए वन प्रभाग के प्रभागीय कार्यालय में अग्नि नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष का बेसिक फोन नंबर 05250-222597 है। श्रावस्ती वन प्रभाग के आसपास के सभी निवासियों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें अग्निकांड की कोई जानकारी हो तो वह तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें।
साथ ही आग बुझाने में वन विभाग को अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त यदि लोग चाहें तो क्षेत्रीय वनाधिकारी भिनगा के मोबाइल नंबर 9451204635, क्षेत्रीय वनाधिकारी ककरदरी के मोबाइल नंबर 7839434315, क्षेत्रीय वनाधिकारी हरदत्तनगर के मोबाइल नंबर 9936461450 अथवा क्षेत्रीय वनाधिकारी श्रावस्ती के मोबाइल नंबर 9415045736 पर भी सूचना दे सकते हैं। उनके सूचना देेने से न सिर्फ अमूल्य वन संपदा को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। बल्कि जंगल में निवास करने वाले वन्य जीव व जंतुओं को भी सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें