फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ओपीडी में उमड़े मरीज

Tue, 09 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली, तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। परचा काउंटर से लेकर दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की लंबी कतारें दोपहर तक लगी दिखीं। इनमें बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन


बारिश भले ही कम हुई, पर मौसम जनित बीमारियां अपना पैर पसारने लगी हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी सोमवार को खुली, तो परचा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मरीजों के बढ़े दबाव से निपटने के लिए अस्पताल कर्मियों ने कुछ लोगों का तो ऑनलाइन, जबकि कुछ लोगों का ऑफलाइन परचा बनाया।

चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष व पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ दिखी। इससे मरीजों के साथ ही कर्मियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. श्याम मिश्रा ने बताया कि बारिश होने से उमस व गर्मी बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पानी का सेवन अधिक करना चाहिए। साथ ही तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें