श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 10 फरियादियों ने जमीन संबंधी विवाद, 10 ने मारपीट, तीन ने महिला संबंधी, दो ने लेनदेन व 13 फरियादियों ने अन्य विषयाें से संबंधित शिकायत की। एसपी ने बताया कि सभी 38 शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित कर दिया गया है।