फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर टूट कर गिरी हाई टेंशन विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में रविवार रात शुरू हुई बारिश के बीच दो स्थानों पर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे मछरिहिवा व सेमरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 45 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। मौसम सामान्य होने के बाद सोमवार को मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की हाई टेंशन लाइन का तार रविवार रात करीब नौ बजे चहलवा गांव के निकट टूट कर गिर गया। इससे मछरिहिवा फीडर से जुड़े भिनगा नगर के सिविल लाइन, अब्दुल कलाम नगर, केशवपुरम, कृष्णनगर, वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, पतिझिया, मछरिहिवा, रामपुर ककरा व जब्दी सहित करीब 35 गांवों की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।
वहीं भिनगा उपकेंद्र के ही सेमरी फीडर की हाई टेंशन लाइन का तार गलकटवा गांव के निकट टूट कर गिर गया जिससे गलकटवा, खैरी व पूरेखैरी सहित करीब 10 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते इन दोनों फीडरों के कारण पंद्रह हजार उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद बारिश होने के कारण विद्युत निगम कर्मी आपूर्ति बहाल करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे के बाद बारिश थमी। इसके बाद पहुंचे विद्युत निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आपूर्ति बहाल कराई। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य ने बताया कि बारिश के बीच आपूर्ति बाधित होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी जिसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें