फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 गरीबों को सौंपी आवास की चाबी

विज्ञापन
पात्रों को आवास की चाभी देते श्रावस्ती विधायक। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम 75 गरीबों को श्रावस्ती विधायक ने आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान गरीबों को कंबल भी बांटे गए।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने सोमवार की देर शाम जिले के 75 गरीबों को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवासों की चाबी सौंपी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबों के दुख दर्द को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना का संचालन कर हर गरीब को आवास मुहैया कराने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को वह पूरा कर रहे है। ऐसे गरीब जो अब तक किसी अन्य योजना से लाभान्वित नहीं हो रहे थे, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
आज 75 गरीब परिवारों को घर की चाबी देने में गर्व महसूस हो रहा है। उम्मीद है की अब इन गरीबों के जीवन में काली ठंडी रात कभी नहीं आएगी। विधायक ने सभी गरीबों को कंबल भी वितरित किया। वहीं इस दौरान सीडीओ अवनीश राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गरीबों के लिए बहुत ही जनकल्याणकारी है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति आवास के निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में सीधे भेजा जाता है, ताकि लाभार्थी स्वयं सरकार की ओर से निर्धारित नक्शा के अनुसार उसका निर्माण करा सके।
विज्ञापन

यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के एलईडी वैन से कलक्ट्रेट सभागार के बाहर किया गया। मौके पर एडीएम योगानंद पांडेय, परियोजना निदेशक बीजी शुक्ला, तहसीलदार राजकुमार पांडेय, उपायुक्त मनरेगा, खंड विकास अधिकारी सहित काफी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें