फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपा सांसद के बयान पर हिंदू संगठनों में उबाल, सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोंपते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर अपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

विश्व क्षत्रिय संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह व सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी की। सभी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को ज्ञापन देकर केस दर्ज कराने की मांग की। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी से हिंदू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मौके पर रणवीर सिंह, रमन सिंह, कमलेश सिंह, अमन पांडेय, धर्मेंद्र कुमार व रमेश दूबे आदि मौजूद रहे।

सांसद के समर्थन में उतरे सपाई
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश के नेतृत्व में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के निकट बने धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भिनगा शुभम तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई व सांसद की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव व आनंद वाल्मीकि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें