फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 29 Aug 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने जा रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी चिकित्सक ने जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन



पीलीभीत के पूरनपुर पिपरहिया दुलारी निवासी अरुण कश्यप (24) व अमन कश्यप (27) गिरंट बाजार में निर्माणाधीन पानी की टंकी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बाइक से दूध लेने के लिए अयोध्या दूध डेरी जा रहे थे।

उसी दौरान नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछल कर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनो को चिकित्सक के यहां पहुंचाया। अमन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें