कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज में बुधवार को अमृत हरित महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेयी ने की। इस दौरान छात्रों ने 300 पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है, जो केवल पर्यावरणीय जागरूकता नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है। पौधे लगाकर हम मां को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं, आने वाली पीढियों को सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान शिक्षक उदयभान पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र कुमार वर्मा, अवधेश कुमार चौधरी व हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।