फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

विज्ञापन
नेपाल सीमा पार से आने वालों की जांच करती स्वास्थ्य टीम साथ में एसएसबी के जवान। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह हाई अलर्ट है। विभाग की ओर से न सिर्फ संयुक्त जिला चिकित्सालय में संभावित मरीजों के लिए बेड सुरक्षित कराए गए हैं, बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं शनिवार को सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएसबी के साथ मिल कर सीमा पार से आने वाले लोगों की जांच की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने चीफ फार्मेसिस्ट केके श्रीवास्तव के साथ केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक के साथ कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सभी आवश्यक औषधियों व उपकरणों की उपलब्धता जांची। यहां पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी थी उन्होंने सुरक्षा किट का उपयोग किया गया था। व्हील चेअर एवं स्ट्रेचर भी मौजूद मिला। इ
स दौरान सीएमओ ने चिकित्सा इकाई पर आये मरीजों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार व आईईसी के उपयोग के लिए सीएमएस को सलाह दी। वहीं ओपीडी में चिकित्सक मरीजों का उपचार करते मिले। इसके बाद नेपाल सीमा क्षेत्र सुईया का सीएमओ ने एसएसबी के जवानों के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह को साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों को आईईसी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान नेपाल सीमा पार से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक भी किया। इस दौरान एसएसबी के निरीक्षक अरुन कुमार, डॉ. अफरोज अख्तर खान, डॉ. अब्दुल अजीम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें