फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा मीटर बचा भिनगा मल्हीपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती का जलस्तर कम होने के साथ ही कटान तेज हो गई। नदी भिनगा मल्हीपुर मार्ग को तेजी से काट रही है। अब मौके पर लगभग आधा मीटर सड़क शेष बची है। वहीं दूसरी ओर राप्ती कलकलवा गांव के पास नोमैंस लैंड पर लगे सीमा पिलर संख्या 642 के नजदीक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

राप्ती का जलस्तर घटने के बाद कटान तेज हो गई है। नदी विगत दो दिन से जमुनहा में मधवापुर घाट के पास भिनगा मल्हीपुर मार्ग को काट रही है। इस मार्ग को बचाने के लिए मंगलवार से प्रयास शुरू किया गया जो देर शाम को बंद हो गया। वहीं दूसरी ओर नदी की कटान ने रात में सारे प्रयास पर पानी फेर दिया।
राप्ती ने सड़क के तीन हिस्से से भी अधिक भाग को काट कर अपने में समेट लिया। अब मौके पर मात्र आधा मीटर ही सड़क अवशेष है। जिसे राप्ती बुधवार सुबह से ही काट रही है। इसके कट जाने के बाद भिनगा व मल्हीपुर का संपर्क टूट जाएगा। लोगों को मल्हीपुर जाने के लिए मीलों सफर तय करना होगा।
विज्ञापन

वहीं राप्ती कलकलवा गांव के पास नोमैंस लैंड को भी काट चुकी है। इस गांव के पास अब सीमा पर लगे स्तंभ संख्या 642 /13बी की ओर बढ़ रही है। इस पिलर से राप्ती कुछ मीटर की दूरी पर है। यदि कटान की स्थिति ऐसी ही रही तो दो दिनों में ही नदी सीमा के निशान को काट कर अपने में समाहित कर लेगी।
उधर भिनगा तहसील के ग्राम अशरफ नगर में राप्ती ने कटान तेज कर दी है। कटान को देखते हुए लोग अपने पक्के मकान को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही नदी ने एक घर को जमीदोज कर दिया। कटान के कारण बहोरवा, पिपरहवा, सर्रा उत्तमापुर, चहलवा, भौंसांव, जिगरिया, वीरपुर लौकिहा, अशरफ नगर, नरैनापुर व उत्तमापुर सहित कई गांवों की स्थिति खराब है। गांव के किनारे यहां भी राप्ती नदी कटान कर रही है।
राप्ती मधवापुर पुल के पास भिनगा मल्हीपुर मार्ग को काट रही है। मैं खुद मौके पर जायजा लेने गया था। सड़क बचाव के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। - योगानंद, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें