फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में मिले पांच मिले पॉजटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ पंडित के मजरा अमारेभरिया में बीते दिनों कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके संपर्क में आए उसके दो रिश्तेदारों सहित उसकी पांच वर्षीय पौत्री की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इकौना निवासी महिला व एक अन्य में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम तेंदुआ पंडित के मजरा अमारेभरिया में कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने बलरामपुर के ग्राम गंगापुर बांकी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध व बहराइच के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी युवक भी आया था। स्वास्थ्य टीम ने परिवारीजनों सहित रिश्तेदारों का सैंपल जांच के लिए भेजा था।
बुधवार को आई रिपोर्ट में इन दोनों रिश्तेदारों सहित मृतक की पांच वर्षीय पौत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिश्तेदारों के पॉजिटिव होने की सूचना संबंधित जिलों को भेजी गई है। साथ ही पौत्री को एल वन अस्पताल भंगहा भेजा गया है। वहीं इकौना के हॉटस्पॉट आजाद नगर में भी बुधवार को एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिसे लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं इकौना के टीचर्स कॉलोनी निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में हेल्थ विजिटर के पद पर कार्यरत 58 वर्षीया महिला की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। जिसे एल 3 हॉस्पिटल लखनऊ भेजा गया है। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें