फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी रहेगी हरियाली तो आएगी जीवन में खुशहाली

विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान पौध रोपण करती छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। वृक्ष धरती का गहना है और हरियाली उसका शृंगार है। धरती पर हरियाली बनी रहेगी तो जीवन में खुशहाली आएगी। यह तभी संभव है जब लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर रोक लगे। यदि किसी आवश्यकता के लिए पेड़ काटे तो उसकी जगह उसके पांच गुना पौधों का रोपण करें। ऐसा न हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब धरती से हरियाली मिट जाएगी।
विज्ञापन

इसका परिणाम सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु पक्षियों को भी भुगतना होगा। पौधे हमारी ओर से छोड़ी गई कार्बनडाई आक्साइड को ग्रहण कर हमें प्राण वायु के रूप में ऑक्सीजन देते हैं। यह हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं।
यह बातें मंगलवार को भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के गुरुजनों ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. एमपी भारती ने की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनका संरक्षण करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

आज मनुष्य अंधाधुंध पेड़ों की कटान कर रहा है। इसका दुष्परिणाम हमें सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि आदि के रूप में भुगतना पड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बना रहे, इसके लिए हमें पौधरोपण करने के साथ ही वनों का संरक्षण भी करना होगा। - डॉ. एमपी भारती, उप प्राचार्य
मानव व पशु-पक्षी पूरी तरह से वन व पौधों पर ही निर्भर होते जा रहे हैं। जिससे धीरे धीरे वनों का क्षेत्रफल व पेड़ों की संख्या कम हो रही है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी को इसके घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। - महविश बानो
पेड़ों से हमें पौष्टिक व स्वादिष्ट फल, लकड़ी, प्राणवायु तो मिलती ही है, साथ ही यह हमारी धरती की शोभा भी बढ़ाते हैं। इंसान कितना भी चिंतित क्यों न हो लेकिन हरियाली को देख उसके मन को शांति मिलती है। - तैबा नुरुल
पुराणों में पौधों की विभिन्न रूपों में पूजा का उल्लेख किया गया है। पेड़ की जड़ से लेकर पत्तों तक का पूजन व औषधि के रूप में उपयोगिता बताई गई है। इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए सभी को पौध रोपण करना चाहिए। - सलोनी पांडे
ऐसी मान्यता है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान हैं। ऐसे में उनकी देखभाल भी बेहतर तरीके से होनी चाहिए। ऐसे में घर पर जब भी कोई मांगलिक आयोजन हो तो लोगों को भोज कराने की जगह घर परिवार के साथ पौध रोपण करें। - प्रियंका द्विवेदी
पौधे सिर्फ मानव ही नहीं जीव जंतुओं के लिए भी आवश्यक हैं। पक्षी तो इन पर पूरी तरह से आश्रित होते हैं। वह इनसे भोजन प्राप्त करने के साथ ही इन पर आश्रय बनाते हैं। धरती पर जीवन बना रहे इसके लिए पौध रोपण जरूरी है। - संजना रवी
जब भी वृक्षों की अंधाधुंध कटान हुई है तब लोगों को उसका दुष्परिणाम भी भुगतना पड़ा है। जंगलों की कटान के कारण हिंसक जंगली जीव जंतु आबादी की ओर पलायन करने लगे हैं। इसे रोकने के लिए पौध रोपण आवश्यक है। - बंटी यादव
धरती पर जितनी अधिक हरियाली होगी, हमारा पर्यावरण उतना ही शुद्ध होगा। जितना पर्यावरण शुद्ध होगा उतना ही मानव स्वस्थ रहेगा। हमारा भविष्य स्वस्थ व बेहतर हो इसके लिए हमें पौध रोपण करने के साथ उनका संरक्षण करना होगा। - आकांक्षा
सिर्फ पौधरोपण करने से ही समस्या का समाधान नहीं होता। आज हम इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प लेते हैं कि हम पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी करेंगे। साथ ही साथ लोगों को पेड़ न काटने के लिए प्रेरित करेंगे। - ललिता पांडेय
सरकार, पर्यावरणविद पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब सभी इसके प्रति गंभीर हों। हम संकल्प लेते हैं कि दोस्तों के साथ लोगों को पौधरोपण व संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। - खुशी गुप्ता
यह धरती हमारी है। इसकी हरियाली कायम रहे इसकी नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी ही है। पौधरोपण की इस मुहिम के माध्यम से हम लोगों से अपील करते हैं कि पेड़ लगाने के साथ उनका संरक्षण करें। पौध रोपण कर धरती की हरियाली बनाए रखें। - शताब्दी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें