फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनियमितता की शिकायत पर ग्राम प्रधान की पावर सीज

Thu, 03 Jul 2025 06:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन में गिलौला के ग्राम डिकरा में ग्राम प्रधान ने अनियमितता बरती। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी की। ग्राम प्रधान द्वारा जवाब न देने पर डीएम ने उसकी पावर सीज कर दी।
विज्ञापन

गिलौला की ग्राम पंचायत डिकरा में ग्राम प्रधान रुचि देवी पर आरोप था कि उन्होंने पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन में अनियमितता की है। गांव निवासी शुभद्रा शुक्ला ने जिसके विरोध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी। जिस पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की। जिसका ग्राम प्रधान ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान की पावर सीज कर दी। साथ ही गांव में विकास कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य मीना देवी, बृजेश कुमार व अश्वनी शामिल हैं।


इन पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर गिलौला के कोट मुबारकपुर व मोहम्मदापुर, इकौना के मोहनीपुर व जमुनहा के रानीसीर के ग्राम प्रधान की भी जांच की जा रही है। यदि इन गांवों के प्रधानों ने खुद पर लगे आरोपों को गलत साबित न किया तो इन पर भी कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें