फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी गर्मी में बिना बिजली परेशान

Thu, 03 Jul 2025 06:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी है। अब जबकि एक जुलाई से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई, बिजली के रोस्टर ने विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। जरूरत के वक्त बिजली न होने से बच्चे व गुरुजन भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र घोलिया से सिरसिया क्षेत्र को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक अक्सर बाधित रहती है। आठ से 12 बजे तक निगम जहां रोस्टर की कटौती कर रहा है। वहीं, 12 से दो बजे तक कभी तेज हवा, कभी ओवरलोडिंग तो कभी फाल्ट के नाम पर कटौती हो रही है। ऐसे में जरूरत के वक्त आपूर्ति न मिलने से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को बिना पंखा पढ़ना पड़ रहा है। इसे लेकर छात्र, शिक्षकों व अभिभावकों में नाराजगी है।
बनकटवा कला निवासी रोहन पासवान व भुजऊ पासवान ने बताया कि धान की रोपाई के लिए किसान पानी के लिए परेशान हैं। जबकि पूरे-पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। उनके बच्चे विद्यालय जाते हैं, लेकिन दिन में बिजली न होने के कारण वह पढ़ाई करने से कतरा रहे हैं। कुछ अन्य अभिभावकों व शिक्षकों का भी ऐसा ही कहना है, जो सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल रखने की मांग कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत राज नारायण का कहना है कि रोस्टर जिला स्तर से जारी नहीं होता। हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें