फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 क्षय रोगियों को दी पोषण किट

Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राज्यपाल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पात्रों को लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही 10 क्षय रोगियों को पोषण किट देने के साथ ही 10 निक्षय मित्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने 10 क्षय रोगियों को पोषण किट प्रदान किया। साथ ही निक्षय मित्रों डीएम, सीएमओ, आईएमएम सदस्य डा. अनूप सिंह, दीनानाथ गुप्ता, मदन मोहन सिंह, आशीष, रवि कुमार, पवनेश शुक्ला, विनीत त्रिपाठी, विनीत सिंह को बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
उन्होंने लोगों से निक्षय हेल्पलाइन नंबर 1800116666 पर संपर्क करने की सलाह भी दी। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक भी किया। इस दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम कृतिका शर्मा, एसपी प्राची सिंह, सीडीओ अनुभव सिंह, सांसद राम शिरोमणि वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


रोजगार परक शिक्षा पर दें जोर : आनंदीबेन

श्रावस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के अधीन आने वाले राजकीय एवं अनुदानित कॉलेजों के संबंध में कुलपति, कुलसचिव, रजिस्ट्रार एवं प्राचार्यों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में रोजगार परक शिक्षा देने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें