श्रावस्ती। सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को साथ श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया। इसमें कृषि कानून का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि देश के किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार से देश के किसान परेशान हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने किसान विरोधी तीन कानून लाकर किसानों को उद्योगपतियों को बेचने का प्लान बना लिया है। मोदी सरकार रेल, बिजली, एलआइसी, बीएसएनएल सहित देश के बड़े संस्थानों को निजी हाथों में गिरवी रख देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली को घेर रखा है।
जब तक किसान विरोधी तीनों कानून सरकार वापस नहीं ले लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर जिले से इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों के साथ गिलौला बाजार, लक्ष्मण नगर, सिसवारा चौराहा, सेमगढ़ा चौराहा, इकौना बाजार व कोट मुबारकपुर में चौपाल लगाई।