फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवजात बेटियों की माताओं को बांटे उपहार

Sat, 01 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला सीएचसी में नवजात ब​च्चियों के माताओं को उपहार प्रदान करते अधीक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रोबेशन विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गिलौला सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा, बेटियों का जन्म सौभाग्य की बात है और इसे ईश्वर का वरदान समझना चाहिए। उन्होंने परिजनों से बेटियों की परवरिश में कोई कमी न रखने की अपील की। जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ाना है।
जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। माताओं को बेबी किट, वस्त्र और मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर बीपीएम आशीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें