फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात पूर्व हर हाल में कराएं बांध की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी पर हो रहे कटान निरोधी कार्य का सोमवार को डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही बरसात पूर्व निर्माण व मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा कर लेने को कहा।
विज्ञापन

भिनगा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुररानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अशरफ नगर, इकौना तहसील व गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम मध्य नगर तथा इकौना के ग्राम लौकिहा के निकट राप्ती पर कटान निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का जिलाधिकारी टीके शिबु ने सोमवार को जायजा लिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां कराए जा रहे कार्यों के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को बरसात प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने वहां मौजूद ग्रामवासियों से मिलकर उनका हाल भी जाना।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में उन्हें तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं आवागमन की समस्या तो उत्पन्न होती ही है। बाढ़ का पानी भी घरों में भर जाता है। फसलें खराब होने के साथ ही और भी कई समस्या उत्पन्न होती है। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीएम ने अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान जिनके घरों में पानी भर गया था।
विज्ञापन

उनकी सूची पहले से तैयार कर लिया जाए। ताकि संभावित बाढ़ के दौरान उन्हें तत्काल राहत पहुंचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सके। जिन सुरक्षित स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों को ठहराना है उन स्थानों को पहले ही देखकर चयन कर लिया जाए। साथ ही वहां सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। ताकि बाढ़ आने पर बाढ़ पीड़ितों को कोई दिक्कत न होने पाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता सहित बाढ़ कार्य खंड के अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें