इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में शनिवार को इंडियन बैंक की ओर से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. भूदेश्वर पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में मौजूद बैंक अधिकारियों ने मौजूद लोगों को बैंक के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दिया। सेमिनार में एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक में खाता खुलवा कर छोटी ही सही लेकिन बचत की आदत डालें। यह भविष्य में आपके काम आएगी। उन्होंने बैंक खाता खोलने एवं पर्सनल लोन, कार लोन, हाउसिंग लोन, सैलरी सुरक्षा में अपने खाते से स्थानांतरित किए जाने के बारे में जानकारी दिया। चीफ मैनेजर सुधीर कुमार द्विवेदी ने साइबर सिक्योरिटी से बचने का उपाय बताया।
राहुल त्रिपाठी ने स्मार्ट चैंप इंश्योरेंस प्लान सहित छोटेे बच्चों के लिए चलाए जा रहे प्लान की जानकारी दिया। सेमिनार को जोनल ऑफिस मार्केटिंग डिविजन बहराइच के अरुण कुमार यादव, इकौना शाखा प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रिया वर्मा, बीनू राजपूत, संगीता त्रिपाठी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व बैंक कर्मी मौजूद रहे।