फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ताले में कूड़ा केंद्र, गांवों में गंदगी

Thu, 10 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बदहाल कूड़ा निस्तारण केंद्र
विज्ञापन
गिरंट बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए कूड़ा निस्तारण (पृथक्करण) केंद्र जिम्मेदारों की अनदेखी से बेकार साबित हो रहे हैं। शासन की मंशा थी कि सफाई कर्मी गांवों से कूड़ा उठाकर केंद्रों तक पहुंचाएंगे, जहां गीले, सूखे, लोहे और प्लास्टिक के कूड़े को अलग-अलग चैंबरों में रखा जाएगा। साथ ही कूड़े से उर्वरक तैयार कर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने की योजना थी। इसके बाद भी कई केंद्रों पर ताला लटक रहा है और गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के बाद कूड़ा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। गंदगी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जमुनहा तहसील क्षेत्र में वायरल बुखार से बालिका और बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन



हरदत्तनगर गिरंट
केंद्र खाली, जंगल में फेंक रहे कूड़ा


ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र की पड़ताल में केंद्र खाली मिला। वहीं, केंद्र के आसपास गंदगी मिली। यही नहीं क्षेत्र में सड़क किनारे कई जगह-जगह कूड़ा पड़ा मिला। साथ ही जंगल में भी कूड़ा पड़ा मिला। राहगीर मजनू, नागेंद्र, धीरज आदि ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा नहीं डाला जाता है और सड़क किनारे पड़े कूड़े से आ रही दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं।


....
दुर्गापुरवा


टिन शेड गायब, उगी मिली घास


जमुनहा तहसील क्षेत्र में दुर्गापुरवा में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र पड़ताल में अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आया। कूड़ा निस्तारण केंद्र का गेट खुला मिला और गेट के दोनों ओर बड़ी-बड़ी घास उगी नजर आई। यही नहीं कूड़ा निस्तारण केंद्र का टिन शेड गायब मिला और चैंबर सभी खाली मिले। सचिव राम चंदर ने बताया कि टिन शेड आंधी में उड़ गया था। इसे लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

...



मल्हीपुर खुर्द

कूड़ा नहीं, ग्रामीणों का मिला कब्जा



ग्राम पंचायत मल्हीपुर खुर्द में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र की पड़ताल के दौरान केंद्र पर ताला लटकता नजर आया। वहीं, केंद्र के अंदर कूड़ा नहीं मिला और सभी चैंबर खाली मिले। केंद्र के बाहर मवेशी बंधे नजर आए और गेट पर ग्रामीण चारपाई पर आराम करते मिले। राहगीर जुमई, ननकऊ, शैलेश आदि ने बताया कि केंद्र पर कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।



कूड़ा निस्तारण केंद्रों की टीम बनाकर जांच करवाई जाएगी। साथ ही गांव से कूड़ा उठाकर केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह, बीडीओ

बदहाल कूड़ा निस्तारण केंद्र

बदहाल कूड़ा निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें