श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, रुपये के लेनदेन, महिला, साइबर आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधी थाना प्रभारी को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने व उन्हें साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है।