फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी मुख्यालय में विराजे गणपति

Tue, 15 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जुलूस निकालते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी की 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सोमवार शाम गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। जवानों ने प्रतिमा के साथ जुलूस निकाला और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे व ढोल की धुन पर जमकर थिरके। संदीक्षा सदस्यों और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि मुख्य द्वार से पारिवारिक आवासीय परिसर होते हुए मंदिर स्थित पूजा पंडाल तक गणेश प्रतिमा की झांकी निकाली गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा स्थापित की गई। भजन-कीर्तन के साथ सामूहिक आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। कमांडेंट ने बताया कि गणेश पूजन उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली, गौतम आजाद और चिकित्साधिकारी डॉ. कल्पना पाटील आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें