फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रावस्ती उपविजेता

Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कौना में आयोजित मंडलीय बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी की घोषणा करते मुख्य अति​थि भाय
विज्ञापन
कटरा। जानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज कैलाशपुर इकौना में मंगलवार को मंडलीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में बहराइच जिला ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि श्रावस्ती ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रघुवीर यादव ने 63-66 किग्रा, ईशु ने 46 किग्रा, निखिल ने 54-57 किग्रा और शत्रुघ्न कुमार ने 50-52 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अजीत मिश्रा ने 54-57 किग्रा और अमित मिश्रा ने 52-54 किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। अजीत, रघुवीर, ईशु, अमित, निखिल और शत्रुघ्न ने प्रतियोगिता में श्रावस्ती का प्रतिनिधित्व किया।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान श्रावस्ती के जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, बहराइच के क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, रेफरी अनुराग चौधरी, केपी सिंह, राकेश मिश्रा, घनश्याम यादव, जयप्रकाश मौर्य और सत्यम आदि मौजूद रहे।

कौना में आयोजित मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी की घोषणा करते मुख्य अतिथि भाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें