श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में अपराध का पर्याय बने तीन शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह तीनों शातिर चोरी व नकबजनी सहित एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित थे। इस बो में प्रभारी निरीक्षक भिनगा ने बताया कि आरोपी गिरीश बहेलिया निवासी हनुमानगढ़ी भिनगा, छोटेलाल उर्फ कोदई तथा ननकऊ मौर्या निवासीगण मदरहवा चोरी व नकबजनी सहित एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। जिनका एक संगठित गिरोह है।
जिसका लीडर गिरीश बहेलिया है। यह तीनों अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में चोरी, नकबजनी आदि घटनाएं करते हैं। गिरीश बहेलिया पर चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित 25 मामले दर्ज हैं। छोटे लाल उर्फ कोदाई पर चार व ननकऊ मौर्या पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। (संवाद)