फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी है राष्ट्रसेवा : दद्दन

Sun, 16 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एनसीसी ​शिविर के समापन कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक घोघवा कला में आठ दिवसीय ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतिम दिन शनिवार को संकल्प सभा का आयोजन कर कैडेटों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी शिविर के समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कैडेटों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति देश के लिए जान ही दे, बल्कि आवश्यकता है कि आप जहां भी, जिस भी कार्य या भूमिका में हों, उस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।

कमांडेंट कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कहा कि प्रकृति का मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। दैनिक जीवन के निरंतर शोर और आधुनिकता से मुक्त शांत वातावरण छात्रों को आराम और तरोताजा होने का मौका देता है।
विज्ञापन


समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, सूबेदार मेजर विनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, बलबीर सिंह, सतवीर सिंह, सुबिक गुरुंग, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, बीएचएम रजनीश व सीएचएम रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें