फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 32 में से आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sun, 16 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 32 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को डीएम ने निर्देशित किया।
विज्ञापन


जमुनहा तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया। जमुनहा में कुल 14 मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में भिनगा में सीडीओ शाहिद अहमद के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आठ मामले आए, जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इकौना में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर कुल 10 मामले आए, जिनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया।



खड़ंजा मार्ग पूरा कराने की मांग
भिनगा क्षेत्र के ग्राम केवलपुर के मजरा कसियापुर निवासी प्रमोद कुमार यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव से मुख्य सड़क तक जाने के लिए वर्ष 2020-21 में आधे-अधूरे ढंग से खड़ंजा बिछवाया गया था। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी काम पूरा नहीं कराया गया। इससे आने-जाने में दिक्कत होती है। पीड़ित ने काम पूरा कराने की मांग की है।


दबंगों पर कार्रवाई की मांग
ग्राम परसा डेहरिया निवासी देवीदीन ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान ने उसके खेत में चकमार्ग का निर्माण करा दिया है। उन्होंने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाई थी, जिसे गांव के दबंगों ने ट्रैक्टर से तोड़ दिया है। पीड़ित ने दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।


कटानरोधी काम कराने की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम कथरा माफी के मजरा घाटपुरवा निवासी संवारा देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर राप्ती नदी है, जो बाढ़ के दिनों में तेजी से कटान करती है। प्रशासन की ओर से कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस के जाल भी बह गए हैं। ऐसे में कटान रोकने के पुख्ता उपायकिराए जाएं।


चकमार्ग की पैमाइश की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी मोहम्मद इरशाद ने शिकायती पत्र देकर चकमार्ग की पैमाइश कराने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसके गाटा संख्या 874 से मिला हुआ गाटा संख्या 923 चकमार्ग भू-मानचित्र पर है, किंतु मौके पर चकमार्ग नहीं है। ऐसे में लोगों को खेत तक जाने में पेरशानी होती है।


रास्ते को बंद करने की फिराक में हैं दबंग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम गजोबरी निवासी राजरानी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि पुराने रास्ते को गांव का ही एक व्यक्ति दीवार उठाकर बंद करने की फिराक में है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। पीड़ित ने आरोपी को दीवार का निर्माण कराने से रोकने के साथ ही उस पर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें