फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज से जिले के 42 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद

Sat, 31 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 42 क्रय केंद्रों पर शनिवार से धान खरीद शुरू होगी। खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और मिलर्स के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों के खातों में 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 31 और एफसीआई का एक केंद्र खोला गया है। केंद्रों पर एमएसपी, गुणवत्ता मानक, नमी मापक यंत्र, बोरे, पंखे, पेयजल और बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया।
एडीएम ललित कुमार ने बताया कि एग्रीस्टैक की फार्मर आईडी से खरीद होगी। इसके अभाव में किसान fcs.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। बिक्री के समय किसान या पंजीकरण में नामित परिवार के सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें