इकौना में मासूम को रौंदने वाली स्कूल बस। - संवाद
इकौना। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पठखौली कला के मजरा मोहरी में शुक्रवार को नित्यक्रिया के लिए जा रहे चार वर्षीय बालक को स्कूल बस ने रौंद दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया।
मोहरी निवासी अनूप कुमार (04) शुक्रवार सुबह अपने चाचा के साथ नित्यक्रिया के लिए निकला था। अनूप सड़क किनारे खड़ा था, उसी दौरान अचानक पहुंची तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसे रौंद दिया। बस के पहिये की चपेट में आने से अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप की मौत से परिजन बेसुध हो गए।
परिजनों ने बताया कि अनूप के पिता शेषराम दिल्ली में मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बस थाने पर खड़ी करा दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।