फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

Sat, 18 Oct 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक ने मार्निंग वॉक पर निकले दो सगे भाइयों सहित तीन को टक्कर मार दी। तीनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई और एक को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल किशोर का इलाज जारी है।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजड़वा निवासी सूरज (26) शुक्रवार सुबह छोटे भाई आकाश (16) और परिवार के सदस्य प्रिंस (14) के साथ टहलने निकले थे। बौद्ध परिपथ पर इकौना में पेट्रोल पंप के पास तीनों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी इकौना भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। सूरज और प्रिंस की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सूरज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे में एक भाई की मौत और दूसरे के घायल होने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम ट्रक का पता लगा रही है।



इमरजेंसी वार्ड में टांका लगाने के लिए धागा न होने का अरोप
सूरज व प्रिंस के परिजनों ने आरोप लगाया कि सीएचसी इकौना के इमरजेंसी वार्ड में जरूरी सामान का टोटा है। टांका लगाने के लिए धागा तक उपलब्ध नहीं है। चिकित्सक ने जायसवाल मेडिकल स्टोर से 105 रुपये का धागा मंगवाकर टांका लगाया। इससे टांका लगने में 15 मिनट की देरी हुई। परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक को नहीं पकड़ा, तो शव घर नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें