फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के निकट मंगलवार देर शाम भिनगा निवासी एक व्यापारी से लूट हुई थी। जिसका मामला दर्ज कर भिनगा कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसका खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया पैसा व सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भिनगा कस्बा निवासी अनिल कुमार गुप्ता थोक व्यवसायी है। उन्होंने मंगलवार को सिरसिया क्षेत्र की बाजार में सामान बेचा था। जहां से देर शाम वह वाहन से वापस भिनगा लौट रहा था। इस दौरान पहले से अंटा तिराहे के पास बैठे लुटेरों ने व्यापारी को रोक लिया। इसके बाद उसके पास मौजूद नगदी व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे। इसका मामला व्यापारी ने भिनगा कोतवाली में दर्ज कराया था।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय को घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। कोतवाल ने एएसपी बीसी दूबे व सीओ सिटी हौसिला प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को बगुरइंया मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जिनकी पहचान भिनगा के ग्राम खैरीकला के मजरा पलटन पुरवा निवासी संजय कुमार, साईपुरवा निवासी रईस, लोखडिय़नपुरवा निवासी मंगल उर्फ दिनेश कुमार तथा तेलियन पुरवा निवासी द्वारिका यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने संजय, रईस के कब्जे से एक एक तमंचा व कारतूस, लूट का 14850 रुपये नकदी तथा संजय के घर से लूट का बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
बरामद बाइक भी चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 20 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें