फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में मिले चार और कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक वीरपुर व तीन पुरानी बाजार के निवासी हैं। नए मरीजों के सामने आने के बाद पुरानी बाजार कंटेनमेंट जोन की तिथि और आगे बढ़ गई तो वीरपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव 22 केस हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों को दूरी बनाए रखने, मास्क का उपयोग करने व बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह देता है, लेकिन कुछ लोग इस सलाह को नहीं मान रहे हैं, जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यही स्थिति भिनगा नगर की है। भिनगा के पुरानी बाजार निवासी एक दो वर्षीय बालक, 55 वर्षीय व 62 वर्षीय दो सगे भाइयों की रेंडम जांच हुई थी, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं वीरपुर के एक युवक की भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेंडम जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे भी एलवन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया है। इसी के साथ ही जिले में कोरोना के कुल 91 मरीज हो गए हैं। जिनमें से 22 लोगों का इलाज भंगहा के लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें