फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में चार घायल

Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 दुर्घटना में घायल युवक। - संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना लाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने चारों को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत बगही निवासी पंकज (36) बुधवार को खरीदारी के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गुड़िया (34), मां शीला (57) व बेटा संस्कार (03) भी थे। पंकज कटरा बाईपास पर पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज व उनके परिजनों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन सीएचसी इकौना पहुंचाया। चारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें