फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार हुए संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं दो लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के शाहपुर निवासी एक व्यक्ति, रामपुर निवासी एक, इकौना के बसभरिया निवासी एक व गिलौला के चेतिया निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं हरिहरपुररानी के अकबरपुर निवासी दो लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है।
जिले में अब तक 213868 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 212994 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिले में अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय कुल 21 एक्टिव केस हैं। भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें