श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं सात लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें गिलौला के लेंगड़ीगूलर गांव में तीन व जमुनहा के गोपाला सराय में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सात लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सावधानी बरत कर ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में सभी लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। लोग भीड़भाड़ वाली जगहोें पर न जाएं। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।