फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती में डूबे चार बच्चे, एक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सेमरहनिया गांव में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर/जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरहनिया निवासी उर्मिला (10) अपने भाई लक्ष्मण (12) व सहेली अंशिका (09) और कुमकुम (8) के साथ बुधवार दोपहर राप्ती में नहाने गई थीं। इस दौरान बहाव अधिक होने से चारों डूबने लगे। बच्चों की चीख सुन पहुंचे घटवार मंगली ने उर्मिला, लक्ष्मण व अंशिका को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन कुमकुम डूब गई। कुमकुम का शव बृहस्पतिवार को घटना स्थल से तीन किमी दूर मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम जैसा सन्नाटा पसर गया और होली की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चारों बच्चे बुधवार को सुबह से होली को लेकर खुश थे और ग्रामीणों को जमकर रंग लगाया। दोपहर बाद चारों बिना घर पर बताए रंग छुड़ाने के लिए गांव के पास से गुजरी राप्ती नदी में नहाने चले गए। जानकारी के अभाव में चारों गहराई में चले गए और डूबने लगे। घटवार मंगली ने बताया कि तीन बच्चों को तो बहार निकाल लिया, लेकिन बहाव तेज होने से कुमकुम लहरों में खो गई।

मल्हीपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से कुमकुम की तलाश शुरू करवाई। घंटों प्रयास के बाद भी कुमकुम नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ दोबारा तलाश शुरू की।
विज्ञापन


तलाश के दौरान घटना स्थल से तीन किमी दूर सोनवा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास राप्ती नदी के किनारे कुमकुम का शव रेत में दबा मिला। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें