श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस द्वारा रविवार रात अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सिरसिया रविवार रात गश्त पर निकले थे।
इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुज्रगा निवासी विक्रम व सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपुर निवासी आजाद के रूप में हुई।