फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क व परिवहन मंत्री से मिले पूर्व सांसद, सौंपा ज्ञापन

Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-बलरामपुर बौद्ध परिपथ को छह लेन कराने व बलरामपुर के झारखंड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को एक पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि बहराइच-बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में बौद्ध परिपथ को छह लेन बनाने की मांग की गई। साथ ही झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न होने से रोजाना जाम लगता है।

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग वर्षों से चल रही है। इन्हीं दोनों मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को मांगपत्र सौंपा है। केंद्रीय मंत्री ने दोनों मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें