जमुनहा (श्रावस्ती)। वन विभाग की ओर से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को जमुनहा के जगपति माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
ककरदरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भास्करदत्त पांडेय के नेतृत्व में राप्ती बैराज के निकट स्थित जमुनहा के जगपति माता मंदिर परिसर में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया।
इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह जगह-जगह कूड़ा न फेंकें। कूड़ा सदैव एक निश्चित स्थान अथवा कूड़ेदान में ही डालें। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर विपिन कुमार, रामलौटन विश्वकर्मा, शेषमणि, रामधीरज यादव आदि मौजूद रहे।