फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वन संपदा के दोहन से घट रहा वन क्षेत्र

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वानिकी दिवस पर गुलरा गेस्ट हाउस में पौधा रोपित करतीं ​भिनगा विधायक। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। गुलरा वन विश्राम गृह परिसर में शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस पर पौधरोपण व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत करके लोगों को वन के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा, हम सभी को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य पौधरोपण करना चाहिए। वन संपदा का लगातार दोहन होने से वन क्षेत्र घटते जा रहे हैं। रेंजर एनके यादव ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस मनाने का मकसद है कि लोगों को पेड़-पौधे व जंगली जानवरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इस क्रम में ककरदरी, हरदत्तनगर गिरंट वन रेंज में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सिंह व विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें