फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले मेें कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो इकौना के आचार्य पुरवा, एक भिनगा बाजार व एक मल्हीपुर का निवासी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक कुछ दिन पूर्व कजाकिस्तान से आया था। उसे भिनगा में क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले क्षेत्र में बैरिकेडिंग करा दी गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को एलवन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना मरीज पाए जाने के बाद श्रावस्ती में कुल संक्रमितों की संख्या 76 हो गई है।
शनिवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में इकौना के आचार्य पुरवा निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। यह महिला क्लोज कांटेक्ट के कारण संक्रमित हुई। इसी प्रकार इसी गांव का एक 19 वर्षीय युवक भी क्लोज कांटेक्ट में आने के कारण कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों लोग एक ही व्यक्ति के क्लोज कांटेक्ट में आए थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार भिनगा नगर की एक पंद्रह वर्षीय लड़की, जिसका नमूना दो जुलाई को लिया गया था। वह भी कोरोना पॉजिटिव निकली। जबकि मल्हीपुर के रानीपुर बनकट निवासी एक व्यक्ति 29 जून को कजाकिस्तान से आया था। 30 जून को उसे जिला चिकित्सालय भिनगा में क्वारंटीन कर दिया गया था। उसकी रिपोर्ट आई तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को एलवन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिले में एक साथ चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में दहशत है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें