फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने बोधि वृक्ष का किया पूजन

Sat, 13 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। थाईलैंड के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से बोधि वृक्ष का पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध का पूरा जीवन त्याग व तपस्या से भरा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अनेक संदेश व त्रिपिटक सहित कई ग्रंथों का लेखन किया। उन्होंने सिखाया कि किसी की भी कही बात पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए, सच्चाई जानने के बाद ही विश्वास करना चाहिए।

हमें अपना दीपक स्वयं बनना चाहिए और स्वयं अपनी राह खोजनी चाहिए। अगर राह नहीं चुन सकते तो संघ की शरण में आ जाओ। सभा के बाद सभी अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें