फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने बोधि वृक्ष की पूजा की

Sat, 24 Jan 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली पर बो​धि वृक्ष का पूजन-अर्चन करते थाईलैंड के अनुयायी।  -संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 50 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन




बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि सम्प्रज्ञान और प्रज्ञा के माध्यम से परमार्थ धर्म को तभी स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है, जब हम शीलों में स्थित होकर साधना अभ्यास में लीन रहें। मनुष्य वर्तमान जीवन में सुख-शांति और मृत्यु के उपरांत सद्गति चाहता है, उसे समय रहते शील, श्रुति, सत्पुरुष संवास और भावना की व्यवस्था प्राथमिकता से कर लेनी चाहिए।



उन्होंने आगे बताया कि काया, वाणी और मन से किए जाने वाले बुरे कर्मों से उत्पन्न संकटों को समझना चाहिए। बुरे कर्मों का दृढ़ निश्चय और संकल्प से परित्याग करना ही शीलों का पालन है। दैनिक अभ्यास से जब शील परिपक्व होकर चेतनागत हो जाते हैं, तो साधक शीलों में स्थित हो जाता है। केवल शील ही बुद्ध की शरण में प्रतिष्ठित होने का एकमात्र उपाय है। शीलों के पालन के बिना बुद्ध के वचनों को समझना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें